home page

श्रम संहिताओं और सामाजिक सुरक्षा पर लखनऊ में 26 और 27 अक्टूबर को होगा मंथन

 | 
श्रम संहिताओं और सामाजिक सुरक्षा पर लखनऊ में 26 और 27 अक्टूबर को होगा मंथन


- मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने उद्यमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की

मुरादाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देश पर लखनऊ में 26 और 27 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दिया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य श्रम संहिताओं और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की समझ बढ़ाना है। इसमें उद्योगों के प्रतिनिधि, मानव संसाधन प्रबंधक, श्रम कानून सलाहकार और संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने रविवार को बताया कि यह पहल उद्योगों और श्रमिकों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सही जानकारी दोनों के हित में आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से नियोक्ताओं और मानव संसाधन विशेषज्ञों को श्रम संबंधी व्यवस्थाओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने उद्योग से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह भागीदारी श्रमिक कल्याण को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल