home page

टीन शेड खोलते समय गिरकर मजदूर की मौत

 | 
टीन शेड खोलते समय गिरकर मजदूर की मौत


नोएडा, 30 जून (हि.स.)। थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 83 स्थित एक कंपनी में काम करते समय मंगलवार काे एक व्यक्ति फिसल कर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस को आज सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहजाद निवासी चरण सिंह कॉलोनी थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष सेक्टर 83 स्थित एक कंपनी में टीन शेड खोल रहे थे। तभी उनका पैर अचानक फिसल गया और वह ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी