home page

बाराबंकी : अपहृता सकुशल बरामद, श्रावस्ती का युवक गिरफ्तार

 | 
बाराबंकी : अपहृता सकुशल बरामद, श्रावस्ती का युवक गिरफ्तार


बाराबंकी, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की टिकैतनगर पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को बतसिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी अमर चौरसिया के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान सत्यनारायण पुत्र सियाराम निवासी ग्राम घौड़दौरिया, मजरे असनहरिया, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। वह थाना टिकैतनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 286/2026, धारा 137(2) बीएनएस में वांछित था। पुलिस टीम ने 17 नवंबर को बालिका को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी