home page

खूनी हाईवे आंदोलन को मिला सत्ता और विपक्ष का साथ

 | 
खूनी हाईवे आंदोलन को मिला सत्ता और विपक्ष का साथ


हमीरपुर, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में खूनी हाईवे में डिवाइडर बनवाने तथा प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग गुरुवार को जोर पकड़ ली। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आंदोलन को जायज बताकर आंदोलनकारियों का समर्थन करने लगे हैं।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने सुमेरपुर कस्बे के अभय प्रताप सिंह उर्फ अभ्भू सिंह से भेंट करके आंदोलन की जानकारी हासिल की और आश्वसत किया कि वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भेट करके खूनी हाईवे की हकीकत को बताकर डिवाइडर बनवाने की मांग करेंगे। इस मौके पर आंदोलनकारी अभ्भू सिंह ने पूर्व मंत्री को नेशनल हाईवे की चौडीकरण एवं डिवाइडर बनाने की मांग की। इस मौके पर सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे, कुलदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

इसी तरह नेशनल हाईवे 34 के चौडीकरण एवं डिवाइडर बनाने की मुंहिम को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाने वाले अशोक निषाद गुरु के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने मूसानगर पहुंचकर राष्टीय पिछडा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन सौंपकर हाईवे के चौड़ीकरण की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिवाजी, रणवीर सिंह लाला, देव सिंह, अमन धुरिया, प्रकाश निगम, भानु निषाद, बुंदेलखंड निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा