home page

खेत जोतने को लेकर सास बहू से मारपीट

 | 
खेत जोतने को लेकर सास बहू से मारपीट


हाथरस, 03 अप्रैल (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र के नगला बाग गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की गई। इस घटना में महिला के सिर में चोट आई है।

गांव निवासी सरोज देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर के सामने आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उनके खेत को जबरन जोत रहे थे। जब सरोज देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ-साथ उनकी पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। हमले में सरोज देवी के सिर में चोट आई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिजन घायल महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना