home page

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की पुरस्कार योजना में उत्कृष्ट इकाइयों को मिलेगा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार

 | 
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की पुरस्कार योजना में उत्कृष्ट इकाइयों को मिलेगा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार


- 18 जुलाई शाम 5 बजे तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय लखनऊ में करें आवेदन

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग व पीएम रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों का होगा चयन

लखनऊ, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ की ‘पुरस्कार योजना’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों व लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ ए. के. गौतम ने बताया कि विगत 3 वर्षों में स्थापित एवं निरंतर अच्छा कार्य करने वाली उन इकाइयों का चयन किया जाना है जिन्हें मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वित्तपोषित किया गया है।

जिन इकाइयों द्वारा विगत 3 वर्षों में उत्पादन एवं बिक्री से सम्बंधित अच्छा कार्य किया गया है, उन्हें उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सम्बंधित इकाइयां अपनी प्रगति रिपोर्ट, उत्पादन, बिक्री, वित्तपोषित बैंक द्वारा प्राप्त ऋण धनराशि एवं रोजगार से सम्बंधित आंकड़ों सहित 18 जुलाई को सायं 05.00 बजे तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में अपना आवेदन पत्र समस्त प्रपत्रों सहित जमा कर सकती हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर जनपद स्तर पर गठित चयन समिति के माध्यम से इकाइयों का चयन किया जाएगा। चयन उपरांत पात्र इकाइयों को मण्डल स्तर पर पुरस्कार चयन की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, लखनऊ मण्डल, लखनऊ को अग्रसारित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा