home page

यूपीसिडको के मुख्य अभियंता पूर्व ज़ोन केजी दूबे के वित्तीय अधिकार सीज

 | 

लखनऊ, 28 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीसिडको) के मुख्य अभियंता (पूर्व ज़ोन) कृष्ण गोपाल दूबे के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गये हैं। यह कार्यवाही उप्र सिडको के एमडी ने की।

सिडको के एमडी की ओर से शनिवार रात जारी आदेश के क्रम में बताया गया कि वित्तीय अनियमितता और निर्माण कार्यों को समयबद्ध न पूरा करा पाने के चलते चीफ इंजीनियर केजी दूबे पर यह कार्यवाही की गई है।

अग्रिम आदेशों तक अपने पद के किसी भी वित्तीय अधिकार का उपयोग केजी दूबे नहीं कर सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा