home page

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह

 | 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह


मुरादाबाद, 06 मई (हि.स.)। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से भाजपा विधायक विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि भेंट के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बारे में चर्चा करते हुए वहां हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। रामवीर सिंह ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से समाज सेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। उनके प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व से हमें राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूती देने की प्रेरणा मिलती है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल