home page

भारत-नेपाल खेल महोत्सव में युवाओं ने दिखाया अपना दम

 | 
भारत-नेपाल खेल महोत्सव में युवाओं ने दिखाया अपना दम


भारत-नेपाल खेल महोत्सव में युवाओं ने दिखाया अपना दम


बहराइच, 29 मार्च (हि.स.)। क्रीड़ा भारती की ओर से ठाकुर हुकुम सिंह किसान पीजी कॉलेज में रविवार को भारत नेपाल खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल और खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने किया। खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।

रन फॉर राम मैराथन दौड़ महिला वर्ग में वेनिका रावत प्रथम, कल्पना अवस्थी द्वितीय एवं दिव्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। रन फॉर राम मैराथन दौड़ पुरुष वर्ग में बॉबी कुमार प्रथम, किशन लाल द्वितीय, अजीत वर्मा तृतीया , सर्वेश चतुर्थ एवं सत्यम त्रिपाठी पंचम स्थान पर रहे। रस्सा कस्सी महिला वर्ग में केडीसी बहराइच विजेता रही एवं स्टेडियम उपविजेता रही । रस्साकस्सी पुरुष वर्ग में मिहींपुरवा विजेता एवं टाइगर टीम उपविजेता रही ।

तीरंदाजी प्रतियोगिता महिला वर्ग में कविता कुमारी विजेता एवं पुरुष वर्ग में विष्णु दयाल उपविजेता रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स प्रथम एवं पयागपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें पयागपुर टीम 25-8 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स सेकंड एवं नेपाल के बीच खेला गया इसमें स्पॉट स्पोर्ट सेकंड 21-20 से विजेता रही ।फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स व पयागपुर के मध्य खेला गया। जिसमें पयागपुर ने 25-19 से जीत लिया।

महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कंजेभरिया विजेता एवं टीम बहराइच उप विजेता रही।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह , वॉलीबाल सचिव प्रेम नाथ तिवारी, रजत सिंह ,देवेंद्र सिंह, निर्णायक की भूमिका में वीरेंद्र पाल सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, प्रमोद कुमार, विनोद यादव, गोविंद चौहान, आशीष सिंह, सुभाष चन्द्र, श्याम सुंदर, दीपक शर्मा, केपी, रवि श्रीवास्तव, सत्यपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पांडे के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, अवनीश सिंह, कार्यक्रम आयोजक सुरेश प्रताप सिंह चौहान, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी,विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार व जिला प्रचारक अजय कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन