home page

जौनपुर का कौली हत्याकांड : 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर माने परिजन

 | 
जौनपुर का कौली हत्याकांड : 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर माने परिजन


जौनपुर का कौली हत्याकांड : 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर माने परिजन


जौनपुर का कौली हत्याकांड : 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर माने परिजन


जौनपुर,11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का विरोध 48 घंटे तक जारी रहा। पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के हस्तक्षेप और प्रशासनिक कार्रवाई के आश्वासन के बाद शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।विदित हो कि 10 जून की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था, जिसमें अजय सिंह की मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, लेकिन परिजनों ने फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। स्थिति को देखते हुए गुरुवार शाम सदर सीओ देवेश कुमार सिंह, एसडीएम योगिता सिंह, तहसीलदार आशीष सिंह तथा अन्य राजस्व अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और विवादित भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन भी कराया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।

देर रात पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर प्रशासन से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही घायलों के उपचार और मृतक के बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की। शुक्रवार सुबह पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और भाजपा नेता सतीश सिंह कौली गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर प्रशासन की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उनके समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण बना हुआ है, जबकि पुलिस फरार आरोपिताें की तलाश में जुटी हुई है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव