home page

मुरादाबाद : हरिद्वार और दिल्ली रोड हुई भगवामय, डेढ़ लाख से अधिक कांवडिएं हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ लेकर पहुंचे

 | 

मुरादाबाद, 23 अगस्त (हि.स.)। सावन मास के चतुर्थ व अंतिम सोमवार पर पीतलनगरी मुरादाबाद में जलाभिषेक के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार और हापुड़ जनपद के बृजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) से डेढ़ लाख से अधिक कांवडिएं हजारों कांवड बेडों में कावड़ व गंगाजल लेकर रविवार को पहुंच रहे है। यह सभी साेमवार काे सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिरों व गली- मोहल्ले और कॉलोनियों और गांवों में बने मंदिरों में जलाभिषेक कर अपना संकल्प पूरा करेंगे। रविवार काे दिल्ली रोड और हरिद्वार रोड पूरी तरह भगवा मय हो गई है हर तरफ कांवरियां ही कांवरियां दिख रहे हैं। कांवड़ियों के स्वागत में हरिद्वार रोड और दिल्ली रोड पर सैकड़ो धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, क्लबों के भंडारे लगाए गए है।

24 अगस्त को सावन मास का चतुर्थ व अंतिम सोमवार है। जहां श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को काफी संख्या में सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिरों व गली-मोहल्ले और कॉलोनियों में बने मंदिरों में कांवड़ियों और भक्तों के द्वारा जल अभिषेक किया। वहीं श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लाखों कांवडिए मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।

मुरादाबाद जनपद के स्थानीय कांवरियों और कांवड बेडों का रविवार को सुबह से ही हरिद्वार और बृजघाट से आवागमन हो रहा है। कांवड़ बेडे तिरंगा लहराते हुए बम-बम भोले के जयकारों के साथ नाचते गाते हुए मुरादाबाद पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद के हजारों से भक्त अंतिम सोमवार को सुबह ब्रजघाट व हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर भी पहुंचेंगे और जलाभिषेक कर अपना संकल्प पूरा करेंगे। इसके अलावा काफी संख्या में दो पहिया और चौपाहिया वाहन से भी सैकडों श्रद्धालु हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लाकर शिव परिवार का जलाभिषेक करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल