कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को परखने श्रंगीरामपुर घाट पहुंचे अधिकारी, सड़क पर गड्ढा देख जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में श्रंगीऋषि की तपस्थली रही श्रंगीरामपुर गंगा घाट का जिलाधिकारी अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सड़क पर गड्डे देख डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को तत्काल गड्डे भरवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों को मोबाइल पर रहने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि गंगा तट श्रंगीरामपुर में श्रंगी ऋषि ने अखंड साधना की थी। इस वजह से इस स्थान को तीर्थ राज कहा जाता है। यहां जनपद के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी भोले भंडारी के भक्त और कांवड़िए गंगा जल भरने आते हैं। जिनकी वजह से श्रंगीरामपुर से छिबरामऊ के मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं।और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी वजह जिलाधिकारी अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह ने दलबल के साथ पहुंचे और कांवड़ियों के स्नान व ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि गंगा तक पहुंचने वाला मार्ग कच्चा है। उसी मार्ग को सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की विशेष सुरक्षा के लिए मेले में पुलिस तैनात की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

