home page

फर्रुखाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस के रूट परिवर्तन को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

 | 
फर्रुखाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस के रूट परिवर्तन को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा


फर्रुखाबाद, 06 मई (हि.स.)। कालिंदी एक्सप्रेस के रूट चेंज को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि नई दिल्ली से फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तन करके शिकोहाबाद इटावा होते हुए कानपुर किया जा रहा है, जबकि कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से पिछले 40 वर्षों से लगातार चल रही है और दिल्ली के लिए जाने वाली एकमात्र ट्रेन है। इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करके इसको हटाया गया तो फर्रुखाबाद वालों को बहुत परेशानियां होगी।

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन में बताया गया कि किसी भी सूरत में कालिंदी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन न किया जाए और इसे नई दिल्ली से फर्रुखाबाद तक चलाया जाए। संभव हो तो इसको कन्नौज होते हुए मंधना तक चलाया जाए । मंधना से लेकर अनवरगंज रेलवे स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक तैयार होने के कारण इस रूट को बंद किया जा रहा है । अब फर्रुखाबाद से ट्रेन केवल मंधना तक जाएंगे तो यदि आवश्यक हो तो कालिंद्री एक्सप्रेस को मंधना तक जारी रखा जाए और नहीं तो पूर्व की भांति इस ट्रेन को फर्रुखाबाद से भिवानी तक ही चलाया जाए। फर्रुखाबाद से ट्रेन को रेलवे डिपार्टमेंट हटाने की ना सोचे। यह फर्रुखाबाद वालों के लिए लाइफलाइन भी है और दिल्ली के लिए मात्र एक ट्रेन है ।

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनकी पूरी कोशिश होगी की कालिंद्री एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन ना किया जाए। इसको पूर्व की भांति नई दिल्ली से फर्रुखाबाद तक चलाया जाए। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे , नीतीश दुबे उर्फ नीशूपूर्व सभासद. उमेश जाटव, ( सभासद), महेश अग्निहोत्री बाबू (पूर्व सभासद), नितिन गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल (पटरी दुकानदार संगठन) राजीव पाल, सनी बाथम, ओमनिवास पाठक, राजीव वर्मा, रजत वर्मा, आशू मिश्रा, आलोक मिश्रा भूरे, मलखान सिंह राजपूत, लकी गुप्ता, शिवांग बाजपेई, आशुतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar