home page

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा दिव्या आईटी इंस्पेक्टर बनीं, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

 | 
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा दिव्या आईटी इंस्पेक्टर बनीं, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित


प्रयागराज, 13 अप्रैल (हि.स)। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद प्रयागराज की पूर्व छात्रा दिव्या तिवारी का इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर सोमवार को प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और सम्मानित किया।

इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल बहन की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत भी है। इस सफलता से न केवल स्वयं, बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन हुआ है। हमें बहन की प्रतिभा और प्रयासों पर गर्व है। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि हमें विश्वास है कि आगे भी इसी तरह बड़े पदों पर सफलता के नए आयाम को दिव्या साकार करेंगी। सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

प्रयागराज के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मिश्र ने बताया कि दिव्या तिवारी ने 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अपनी कड़ी मेहनत और समय प्रबन्धन से एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण किया। दिव्या तिवारी ने इसका श्रेय विद्यालय के आचार्यों एवं अपने पिता जय प्रकाश तिवारी (व्यवसाय) तथा माता यशोदा तिवारी (गृहणी) को दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र