home page

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1500 प्रतिभागी

 | 
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1500 प्रतिभागी


-संस्कारयुक्त अत्याधुनिक शिक्षा का केन्द्र ज्वाला देवी : डाॅ0 राम मनोहर

प्रयागराज, 15 मार्च (हि.स.)। प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज सिविल लाइन्स में रविवार को विद्यालय के प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने कक्षा नर्सरी से नवम में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दी।

प्रातःकाल 08 बजे से बड़ी संख्या में भैया बहिन अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुये। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डाॅ0 राम मनोहर, विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार, शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी एवं आचार्य बन्धुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पुष्पवर्षा कर भैया बहिनों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया। तत्पश्चात भैया बहिन अपने निर्धारित कक्ष में पहुँचकर परीक्षा में सम्मिलित हुये, साथ ही समस्त अभिभावकों को विद्यालय के विशाल सभागार में वीडियों के माध्यम से विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों को दिखाया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ वार्तालाप करते हुये उन्हें बताया कि ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ अत्याधुनिक शिक्षा देने वाला एक उत्कृष्ट संस्थान है। साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 17 मार्च को सायं 04 बजे घोषित किया जायेगा, तत्पश्चात् साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र