home page

रोजगार मेले 300 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन

 | 
रोजगार मेले 300 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन


लखनऊ, 23 मई (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित रोजगार मेला में 300 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक चयन किया गया।

रोजगार मेले का उद्घाटन विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान एवं अवनीश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि यह आयोजन न केवल युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। इसके लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की पूरी टीम साधुवाद एवं हार्दिक बधाई की पात्र है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर जे. पी. सैनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जीतो लखनऊ के चेयरमैन पवन जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी मुख्य अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। जीतो के महासचिव अभिषेक जैन ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा: जीतो अपने विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में निरंतर तत्पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन