home page

ढ़ाई दशक से पानी की समस्या से जूझ रहे गुजराती बस्ती के लोगों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने जल निगम में फोड़े मटके

 | 
ढ़ाई दशक से पानी की समस्या से जूझ रहे गुजराती बस्ती के लोगों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने जल निगम में फोड़े मटके


ढ़ाई दशक से पानी की समस्या से जूझ रहे गुजराती बस्ती के लोगों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने जल निगम में फोड़े मटके


सर्वे के बाद पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन, एक माह में समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

झांसी, 02 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित सीपरी बाजार के आईटीआई स्थित गुजराती बस्ती में पिछले 26 वर्षों से पाइप लाइन नहीं बिछाए जाने के कारण पेयजल संकट झेल रहे लोगों का बुधवार को सब्र जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी जल निगम कार्यालय पहुंचे और मटके फोडक़र जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।

बताया गया कि 31 अगस्त को भी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन के नेतृत्व में गुजराती बस्ती की पेयजल समस्या को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचा था, लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज क्षेत्रवासियों ने बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद नगर निगम अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बस्ती का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद पाइप लाइन बिछाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी जल संस्थान कार्यालय भी पहुंचे और घेराव किया। जल संस्थान अधिकारियों ने बस्ती में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन, महानगर महासचिव दिनेश कुमार वर्मा, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष नफीश मकरानी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शेखर नलवंशी, प्रदेश सचिव शाहरुख मंसूरी, शहर अध्यक्ष आसिफ, खालिद तथा राखी, रेखा, सुनीता, किरण, गुड्डी, लीला, कविता, मधु, राधा, मीरा और शकुंतला सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया