home page

झांसी के रामकिशोर साहू को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कमान

 | 
झांसी के रामकिशोर साहू को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कमान


भाजपा की नई प्रदेश और क्षेत्रीय टीम की घोषणा

झांसी, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की नई प्रदेश और क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जातीय संतुलन साधने और विपक्ष के 'पीडीए' फॉर्मूले (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का आक्रामक जवाब देने के लिए पार्टी ने सभी 06 क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है। इन क्षेत्रीय अध्यक्षों में रामकिशोर साहू को कानपुर -बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र का तो अवध क्षेत्र का अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी को बनाया है। पश्चिचमी उत्तर प्रदेश की कमान नवाब सिंह नागर को तो अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र का अध्यक्ष वहीं विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की टीम में 19 उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री एवं 19 मंत्रियों को शामिल किया है।

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से करीब 28 लोगों ने दावेदारी की थी। इनमें झांसी से रामकिशोर साहू के अलावा प्रदीप सरावगी,अशोक राजपूत,रामनरेश तिवारी,संजय दुबे आदि तमाम लोगों ने दावेदारी पेश की थी।

भाजपा नेतृत्व ने संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारियों और अध्यक्षों को पूरी तरह से नया रूप दिया है। यह कदम चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया