home page

आश्वासन मिला तो टला ‘नो यूपीआई डे’

 | 
आश्वासन मिला तो टला ‘नो यूपीआई डे’


वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बदला फैसला

झांसी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट की संयुक्त बैठक केंद्रीय कार्यालय में व्यापारी नेता संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर चर्चा की गई।

बताया गया कि एआईसीपीडीएफ, एआईएमआरए, कैट, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने दो अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सकारात्मक आश्वासन के बाद इसे वापस लेने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि एमडीआर से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ सकता है। बैठक का संचालन डॉ. विवेक बाजपेई ने किया। आभार केके अग्रवाल ने व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया