home page

शराब के नशे में मिले चौकी प्रभारी, एसएसपी ने किया निलंबित

 | 
शराब के नशे में मिले चौकी प्रभारी, एसएसपी ने किया निलंबित


झांसी, 30 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी प्रभारी हरि सिंह का शराब के नशे में होने का वीडियो गुरुवार काे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे निलंबित कर दिया।

वीडियो में चौकी प्रभारी ऑटो में बेसुध अवस्था में बैठे दिखाई दे रहे हैं। लोगों के पूछने पर वह ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहे थे। उनके पैर में चोट भी लगी हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो बुधवार रात का है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता माना और चौकी प्रभारी हरिसिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया