18 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती,कार्य में लापरवाही के चलते तीन लाइन हाजिर
झांसी, 06 नवंबर (हि.स.)। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने देर रात उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए 18 दरोगाओं को जनपद के अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन उपनिरीक्षकों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। दीपावली से ठीक दो दिन पहले हुए इस फेरबदल को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल को थाना शाहजहांपुर, दलबीर सिंह को थाना पूंछ और राजेश कुमार को थाना बरुआसागर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस लाइन में तैनात गौरव अत्री को प्रभारी साइबर सेल, मोहित कुमार को खंडेराव गेट चौकी प्रभारी, ओमकार तिवारी को ग्रासलैंड चौकी प्रभारी, शिवबीर सिंह को बदौरा चौकी प्रभारी, अनिल कुमार को मिनर्वा चौकी प्रभारी, आशीष कुमार को बीएचईएल चौकी प्रभारी, चंद्रशेखर को बंगरा चौकी प्रभारी और अनुज गंगवार को ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह विनोद कुमार को बमौर चौकी प्रभारी, दिव्य प्रकाश तिवारी को नई बस्ती चौकी से हटाकर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेजा गया है। अनुज कुमार को नई बस्ती चौकी प्रभारी और श्याम सुंदर को पैरवी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सत्यपाल सिंह को थाना टोडीफतेहपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई), रामकरण को थाना मोंठ, अखिलेश कुमार को थाना मऊरानीपुर, कमल किशोर को थाना शाहजहांपुर, अंकुर राणा को थाना प्रेमनगर और योगेश कुमार को थाना एरच में तैनाती दी गई है।
वहीं पंकज कुमार को थाना बबीना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। रमेश चंद्र को थाना नवाबाद से फील्ड यूनिट तथा महिला उपनिरीक्षक सुमन को थाना गुरसराय से थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी के इस फेरबदल से पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

