आईजीआरएस निस्तारण में झांसी अव्वल, प्रभारी सम्मानित
झांसी, 25 फ़रवरी (हि.स.)। आईजीआरएस प्राप्त शिकायती पत्रों का समय पर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने पर झांसी जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस पर बुधवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने झांसी जिले में आईजीआरएस प्रभारी के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का जनपद झाँसी पुलिस द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत तथ्यपरक, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
जनपद स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा उत्तरदायित्व निर्धारण की सुदृढ़ व्यवस्था के फलस्वरूप मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनवरी 2026 में जारी आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद झाँसी को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि जनपद के समस्त 26 थानों द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया गया है, जो कि जनपद पुलिस की समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली का द्योतक है।
उक्त उपलब्धि के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा आईजीआरएस प्रभारी बलिराज शाही को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशंसा प्रदान की गई। जनपद झाँसी पुलिस शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

