जौनपुर पुलिस ने 201 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए
जौनपुर,29 सितंबर (हि.स.)। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 201 गुम हुए मोबाइल फोन वापस खोज निकाले हैं। इनकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने मंगलवार को स्वामियों को उनका खाेया हुआ मोबाइल सौप दिया है। पुलिस टीम ने अब तक कुल 2239 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। इन सभी फोन की कुल कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये है। ये फोन जौनपुर, यूपी के कई जिलों और दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान से मिले हैं। पुलिस ने सलाह दी कि गुम होने पर तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों में जागरूकता और सतर्कता जरूरी है।साइबर अपराध का शिकार होने पर नागरिक तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर भी लिखित शिकायत दी जा सकती है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

