home page

जौनपुर में 25 फरवरी को ‘संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ’ महारैली

 | 
जौनपुर में 25 फरवरी को ‘संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ’ महारैली


जौनपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 25 फरवरी को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की ओर से ‘संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ’ महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मीरगंज गांव स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी प्रमुख, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होंगे।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महासचिव विनय सागर ने बताया कि रैली में जौनपुर के साथ-साथ वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडलों के सभी जिलों से बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं और भीम आर्मी के पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। यह महारैली सामाजिक एकता और अधिकारों की रक्षा के संदेश को मजबूत करेगी। इस अवसर पर गोरखनाथ, प्रभारी विवेक कुमार राय, यूथ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एसपी मानव, नगर अध्यक्ष प्रदीप समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव