जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक
लखनऊ, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। सबकी सेवा और सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है। जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार आमजन के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर न्याय और राहत मिल सके।
-----------------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

