home page

मुरादाबाद में जैन समाज की रथयात्रा में गूंजा संदेश

 | 
मुरादाबाद में जैन समाज की रथयात्रा में गूंजा संदेश


मुरादाबाद, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एमडीए के तत्वावधान में पर्यूषण पर्व के समापन पर सोमवार को मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। यात्रा के आगे बढ़ते ही भगवान महावीर सहित जैन समाज के विद्वानों का जयघोष होने लगा। सानिध्य भद्रबाहु सागर महाराज का रहा।

रथयात्रा में बड़ी संख्या में झांकियों के प्रदर्शन से जैन समाज संदेश प्रसारित किए गए। भगवान श्रीजी के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। रथयात्रा के मंदिर पहुंचने पर अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर गुरु की पूजा की गई। शांतिधारा आशा जैन, धीरज जैन एवं नीरज जैन के परिवारों ने कराई।

लौंग की जयमाल का सौभाग्य सुमन जैन, रितेश जैन,अर्पित जैन के परिवारों को प्राप्त हुआ। इसमें दीपक जैन, सीमा जैन, तुषार जैन, परिवार तथा मधु जैन, विकास जैन, आग्रती जैन परिवार भी शामिल रहे। प्रवचन करते हुए भद्र बाहु सागर महाराज ने कहा रथयात्रा से प्रभावना बढ़ती है। रथयात्रा में महिलाएं केसरिया एवं पुरुष वर्ग सफेद ड्रेस में रहे। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन अपने परिवार सहित शामिल रहे। रथयात्रा में अध्यक्ष संदीप जैन सहित नीरज जैन, विकास जैन, राजीव जैन, महिला जैन इकाई की अध्यक्ष सुषमा जैन,सीमा जैन, श्रुति जैन, छवि जैन, शिवानी रहीं।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल