home page

गंगा आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को दी गई गिफ्ट्स व मिठाई

 | 
गंगा आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को दी गई गिफ्ट्स व मिठाई


मुरादाबाद, 07 नवम्बर (हि.स.)। गंगा आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र में शनिवार को छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 51 बच्चों को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दिए, खिले, बताशे, खिलौने, मोमबत्ती, सरसों का तेल, मिठाई, रुई की बत्ती, रिफाइंड उपहार के रूप में बच्चों को दिया।

गंगा आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र में नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण दे रही गंगा आरोग्य धाम की संचालिका डॉ. महजबी परवीन ने बताया कि हर साल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को खानपान का सामान, गिफ्ट्स मिष्ठान आदि दिया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दयानंद डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पूनम बंसल, एनसीसी से सेवानिवृत्त सीनियर जीसीआई शबनम खान रहीं।

डॉ. महजबी परवीन ने पूनम बंसल को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन लोगों ने बच्चों को दीपावली की विशेषताएं बताई और अपना आशीर्वाद दिया। गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव डॉ. विकास गुप्ता, उपसचिव गोरखनाथ प्रसाद, स्वाति शर्मा आदि उपस्थित रहे। गंगा आरोग्य धाम की ओर से दीपावली की सभी शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल