home page

आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम राम लला के दरबार पहुंची

 | 
आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम राम लला के दरबार पहुंची


अयोध्या, 21 मार्च (हि.स.)। आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर राम लला के दरबार में दर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए कामना किया। टीम 20 सदस्यीय हैI दर्शन करने पहुंची टीम का मंदिर में मंदिर व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर टीम के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहेI सभी ने राम मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। सभी ने आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। टीम के कप्तान ऋषभ पंत व अन्य खिलाड़ियों ने भगवान श्री राम के चरणों में मत्था ठेका हैI

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय