home page

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किए बांके बिहारी के दर्शन

 | 
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किए बांके बिहारी के दर्शन


मथुरा, 25 मार्च (हि.स.)। विश्व विजेता टी 20 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी पत्नी के साथ बुधवार को प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। शादी के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए कुलदीप यादव ने आराध्य की शरण में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर पहुंचने पर कुलदीप और उनकी पत्नी ने पूर्ण विधि-विधान के साथ ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया गोस्वामी और शैलेन्द्र नाथ गोस्वामी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नवदम्पति को ठाकुर जी की प्रसादी माला, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। कुलदीप यादव को मंदिर में देख उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने शांतिपूर्वक दर्शन किए।

मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने बताया कि नव-विवाह के बाद वे ठाकुर जी का आभार व्यक्त करने और सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना के साथ ही करियर में कामयाबी और भारतीय क्रिकेट के निरंतर नए क्षितिज पर देखने का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन आए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार