home page

प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि एवं अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय

 | 
प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि एवं अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय


प्रयागराज, 27 मई (हि.स)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुखद व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02417-02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव, रूट और ठहराव के अनुसार ही चलेगी।

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बुधवार काे बताया कि इसके साथ ही, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन के कम्पोजीशन में भी स्थाई रूप से परिवर्तन कर अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

--अतिरिक्त फेरों का विवरणगाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से दादरी) 01 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रतिदिन कुल 31 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से प्रयागराज) 02 अगस्त से 01 सितम्बर तक प्रतिदिन कुल 31 फेरे लगाएगी।

--संशोधित कोच कम्पोजीशन पीआरओ ने आगे बताया कि रेलवे द्वारा इस ट्रेन में यात्रियों की क्षमता बढ़ाने के लिए कोचों की संख्या 18 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।

पुरानी व्यवस्था (18 कोच) एसएलआरडी-02, सामान्य 05, स्लीपर-08, थर्ड एसी-02, फर्स्ट सह सेकंड एसी-01 में परिवर्तन कर नई संशोधित व्यवस्था (20 कोच) एसएलआरडी-02, सामान्य-05, स्लीपर - 09 (1 बढ़ा), थर्ड एसी 03 (1 बढ़ा), फर्स्ट सह सेकंड एसी-01 किया गया है।

गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से) के लिए यह नई व्यवस्था 29 मई से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से) के लिए यह नई व्यवस्था 30 मई से 01 सितम्बर तक प्रभावी रहेगी। इस अतिरिक्त व्यवस्था से स्लीपर और एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होगी। जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कन्फर्मेशन मिलने में आसानी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र