नगर पंचायत रुद्रपुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन 3 अगस्त को
| Jul 19, 2026, 19:19 IST
देवरिया, 19 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के नगर पंचायत रुद्रपुर के जलकल रोड स्थित नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन 3 अगस्त को होगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम की अध्यक्षता में बैठक रविवार को आयोजित की गई।
बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, अवर अभियंता एस.पी. सिंह एवं रितेश कुमार, जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप कुमार, वरिष्ठ लिपिक राम विनोद शुक्ला, सभासद मुकेश विश्वकर्मा, अंकित मणि त्रिपाठी, सुशील निगम, जय रतन चौरसिया, अनिल पांडे, सत्येंद्र रावत, राम प्रवेश भारती, तेज प्रताप गुप्ता, अजय जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

