home page

विशेष रेलगाड़ी का संचालन 26 जुलाई को उझानी से होगा ऐशबाग तक उद्घाटन

 | 
विशेष रेलगाड़ी का संचालन 26 जुलाई को उझानी से होगा ऐशबाग तक उद्घाटन


मुरादाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 26 जुलाई (रविवार) को नई रेल सेवा 15312 व 15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज दैनिक एक्सप्रेस के शुभारंभ के सुअवसर पर उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05018 का संचालन उझानी से ऐशबाग के मध्य किया जाएगा।

उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05018 का 26 जुलाई को उझानी से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी बदायूँ (12:15-12:17), बरेली (13:05-13:10), इज्जतनगर (13:40-13:45), पीलीभीत (14:40-14:45), पूरनपुर (15:50-15:52), मैलानी (16:55-16:50), गोला गोकर्णनाथ (17:28-17:30), लखीमपुर (18:00-18:05), सीतापुर (19:10-19:15), सिधौली (19:45-19:47) तथा मोहिबुल्लापुर (20:20-20:22) होते हुए रात्रि 21:10 बजे ऐशबाग पहुँचेगी।

रेलगाड़ी संख्या 15312 व 15311 कासगंज–ऐशबाग– कासगंज दैनिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन का समय एवं विस्तृत समय-सारणी रेलवे द्वारा पृथक रूप से अधिसूचित की जाएगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल