home page

भारतीय इतिहास की महान, न्यायप्रिय एवं दूरदर्शी शासिका थीं लोकमाता अहिल्याबाई : अजीत पाल

 | 
भारतीय इतिहास की महान, न्यायप्रिय एवं दूरदर्शी शासिका थीं लोकमाता अहिल्याबाई : अजीत पाल


भारतीय इतिहास की महान, न्यायप्रिय एवं दूरदर्शी शासिका थीं लोकमाता अहिल्याबाई : अजीत पाल


अहिल्याबाई के स्मृति मन्दिर का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

बहराइच, 31 मई (हि.स.)। रविवार को विकास खण्ड रिसिया के ब्लाक परिसर में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति मंदिर का उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह व अयोध्या धाम के बावन मन्दिर के महन्त वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने लोकार्पित कर दिया।

स्मृति मन्दिर लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ आनन्द गोंड, जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय सामाजिक समरसता गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध के प्रान्तीय प्रमुख राजकिशोर बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक प्रमुख रिसिया रीना जायसवाल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने किया।

मन्दिर का लोकार्पण करने के उपरान्त राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने लोकमाता के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुये कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान, न्यायप्रिय एवं दूरदर्शी शासिका रहीं। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई जन्मजात शिवभक्त थीं, धर्म और भक्ति का संस्कार मां के आंचल से ही मिला था। धर्म और भक्ति का प्रकट रूप न्याय होता है। स्वाभाविक रूप से अहिल्याबाई न्याय की देवी थी। उन्होंने कहा कि आत्मश्लाघा से दूर न्यायप्रियता का धर्म उन्होंने अपने जीवन के अन्तिम श्वास तक निभाया। इसी कारण जन साधारण उन्हें देवी मानने लगा था।

कार्यक्रम को सांसद डॉ आनन्द गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा, एमएलसी पद्मसेन चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत मंजू सिंह, अजीत प्रताप सिंह, निशंक त्रिपाठी, संजय जायसवाल ने भी उद्बोधित किया।

रिसिया प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि मन्दिर का निर्माण जनसहयोग से 40 हजार रुपये की लागत से कराया गया है।

इस दौरान ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य और पशु विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के लाभार्थियों को आवास, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, दिव्यांग, वृद्धावस्था और निराश्रित लोगों के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

लोकार्पण कार्यक्रम में श्रवण मित्तल, मंजू गुप्ता, राजेश निगम, सुरेश सिंह, राजू निगम, निशा शर्मा, महेश मिश्रा, बांकेलाल सहित हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA