home page

अवैध खनन पर एवं ओवरलोड पर ट्रक सीज, एक लाख का चालान

 | 

ओरैया, 10 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद अजीतमल कोतवाली व यातायात पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान में अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एक ओवरलोड ट्रक पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोषपूर्ण नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और आवश्यक दस्तावेज न होने पर ट्रक को सीज करते हुए एक लाख रुपये का चालान किया।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP83DT7583 को थाना क्षेत्र में जांच के दौरान रोका गया। जांच में ट्रक निर्धारित मानक से अधिक ओवरलोड मिला तथा उसमें अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन की नंबर प्लेट भी नियमों के विपरीत पाई।

जांच के दौरान चालक विपिन यादव वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन दिव्यांक ट्रेडिंग कम्पनी के नाम पंजीकृत बताया गया है।

कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर विभिन्न धाराओं में एक लाख रुपये का चालान किया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार