home page

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में मना हैनीमैन जयंती समारोह, सम्मानित हुए चिकित्सक

 | 
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में मना हैनीमैन जयंती समारोह, सम्मानित हुए चिकित्सक


गोरखपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एच.पी. होमियो केयर के संस्थापक डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गणेश शंकर पांडे एवं डॉ. राम सिंह मौर्य शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धनेश मणि त्रिपाठी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने अपने संबोधन में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, सरलता और बढ़ती लोकप्रियता पर विस्तार से चर्चा की और इसे आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर होम्योपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अनुज मौर्य, डॉ. अंजू सिंह, सत्यजीत मौर्य, डॉ. सत्यजीत मौर्य, मनमोहन पांडे एवं डॉ. संध्या को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल चिकित्सकों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

समारोह का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जहां सभी उपस्थित चिकित्सकों ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय