home page

होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परी गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप

 | 
होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परी गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप


होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परी गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप


होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परी गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप


जौनपुर,15 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में रुहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल की छात्रा परी गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया।

विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में रोहन यादव ने 96.2 प्रतिशत, आदित्य मौर्य और आयशा पाल ने 96 प्रतिशत तथा सान्वी श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। सभी सफल छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, प्रबंधक एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी और वे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

टॉपर परी गुप्ता ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। वे रोजाना निश्चित समय पर अध्ययन करती थीं और सभी विषयों का बार-बार पुनरावृत्ति करती थीं। सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा।उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखना और समय-समय पर ब्रेक लेना उनके लिए फायदेमंद रहा। परी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव