home page

लोक सेवक मंडल एवं अनाम स्नेह ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली

 | 
लोक सेवक मंडल एवं अनाम स्नेह ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली


-ममता विद्यालय में समाज के उपेक्षित एवं विशेष बच्चों के बीच बांटी खुशियां

प्रयागराज, 02 मार्च (हि.स)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक सेवक मंडल एवं अनाम स्नेह परिवार द्वारा मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजकीय ममता विद्यालय पहुंचकर मंद बुद्धि अनाथ बच्चों के साथ रंगों का पर्व होली हर्षाेल्लास के साथ मनाया।

सोमवार को कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुझिया, समोसा, मठरी, नमकीन एवं ताजे फल वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखते ही बन रही थी। अनाम स्नेह के संयोजक श्रीनारायण यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर बच्चों संग रंगभरी होली खेली और उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।

बच्चों को पिचकारी, मुखौटे, टी-शर्ट एवं होली टोपी भेंट की गई, जिन्हें पाकर वे अत्यंत उत्साहित हो उठे। डीजे की मधुर धुनों पर बच्चों और पदाधिकारियों ने मिलकर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उल्लास और उमंग से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर लोक सेवक मंडल के सचिव ब्रह्माप्रकाश तिवारी, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, अनिल कुमार जायसवाल, मधू यादव, प्रीती रानी दूबे, श्रीमती पुनीता मिश्र, प्रेमलता शुक्ला, अनुराधा, कपिल त्रिपाठी, घनश्याम मास्टर, पदमावती, अंजू जायसवाल, सुलोचना, सरोज जायसवाल, कुशल नाथ, जिया खान, निशा गुप्ता, राधा कनौजिया, आस्था सिंह, अशोक कनौजिया, सुजीत, सरिता, मिथलेश एवं अर्पित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कर्मचारी नेता रवि शंकर मिश्र ने कहा कि अनाम स्नेह परिवार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं विशेष बच्चों के बीच खुशियां बांटना और उन्हें यह संदेश देना था कि वे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र