home page

होली का त्यौहार रंगों का ही नहीं, हिंदुस्तानियत और मानवता का है पर्व : जिलाधिकारी

 | 
होली का त्यौहार रंगों का ही नहीं, हिंदुस्तानियत और मानवता का है पर्व : जिलाधिकारी


होली का त्यौहार रंगों का ही नहीं, हिंदुस्तानियत और मानवता का है पर्व : जिलाधिकारी


कानपुर, 14 मार्च ( हि. स.)। रंगोंत्सव का पर्व रंगों का त्यौहार नहीं हैं। रंगों के ज़रिये हम सभी भारतवासी एक दूसरे के दिल के करीब आते हैं। आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारा बनाने में रंगों की बहुत ही बड़ी भूमिका हैं। रंगोंत्स्व का त्यौहार हमारे लिए मेलजोल, हिंदुस्तानियत और मानवता का प्रतीक है। यह बातें शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आवास पर होली मिलन समारोह के दौरान कही।

जिलाधिकारी ने बताया कि अपनी पत्नी रश्मि सिंह एवं पुत्र सागर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली,उन्होंने कर्मचारियों के साथ रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीत पर नृत्य भी किया।

इस अवसर पर, जिलाधिकारी ने कानपुर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है, मेलजोल, हिंदुस्तानियत और मानवता का त्यौहार है। उन्होंने सभी कानपुर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद