home page

महाराजा अग्रसेन संगठन ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव

 | 
महाराजा अग्रसेन संगठन ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव


मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। महाराजा अग्रसेन संगठन मुरादाबाद की ओर से पंचायत भवन में सोमवार को भव्य होली उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ। उसमें दिल्ली से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।

कार्यक्रम में गणेश वंदना, शिव-पार्वती होली, राधा-कृष्ण लीला, मयूर नृत्य, लठ्ठमार होली, फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। सभी अग्रबंधुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

मुरादाबाद शहर के अग्र समाज के डॉ. दिशांतर गोयल, सीए गौरव अग्रवाल, सीए नितिन अग्रवाल व अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सरप्राइज सवालों के साथ लकी ड्रा भी निकाले गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका एकता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य नीति अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, ममता मित्तल, विशाखा मित्तल, शिखा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रचना अग्रवाल, डा. सुगंधा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। इसका समाज के लोगों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक अग्रवाल व संयोजन हिमांशु अग्रवाल, महामंत्री अमोल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन मित्तल ने किया।

इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता, अजय गुप्ता, अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल