अखिल भारत हिन्दू महासभा का 112 वां स्थापना दिवस मना
| Apr 13, 2026, 19:01 IST
फर्रुखाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारत हिंदू महासभा का 112 स्थापना दिवस फर्रुखाबाद टीम ने मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू महासभा की स्थापना करने वाले सभी महापुरुषाें काे नमन किया और उपस्थित लाेगाें काे बताया कि हिन्दू महासभा की स्थापना 13 अप्रैल 1915 ई में की गई थी।
कार्यक्रम में सौरभ मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, गौरक्षा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा , अजय दुबे, अमन दुबे, संजय आकाश कुमार, अवनीश कुमार, अश्विनी कुमार समेत बड़ी संख्या में लाेग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

