home page

हिंदू कॉलेज मुरादाबाद ने टीडी कॉलेज जौनपुर के साथ किए दो एमओयू

 | 
हिंदू कॉलेज मुरादाबाद ने टीडी कॉलेज जौनपुर के साथ किए दो एमओयू


समझौता दोनों संस्थानों के रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग और शारीरिक शिक्षा, खेल विभाग के मध्य हुआ

मुरादाबाद, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के हिंदू कॉलेज एवं टीडी कॉलेज जौनपुर के मध्य शैक्षणिक, शोध एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर मंगलवार को किए गए। एक समझौता दोनों संस्थानों के रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के मध्य अकादमिक सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न अवसरों का विस्तार करेगा।

हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह एवं सहायक आचार्य चंद्रजीत यादव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

वहीं टीडी कालेज जौनपुर की ओर से प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा श्रीवास्तव एवं प्रो. हिमांशु सिंह ने इस समझौते को औपचारिक रूप प्रदान किया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागों के मध्य हुए एमओयू पर हिंदू कालेज की ओर से खेल विभाग के सचिव डॉ. पंकज सिंह तथा टीडी. कॉलेज की ओर से खेल विभाग के सचिव शेखर सिंह ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। चंद्रजीत यादव एवं डॉ. जितेन्द्र सिंह परमार ने गवाह/प्रतिनिधि के रूप में अपने हस्ताक्षर किए।----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल