दस मई को सुबह सात बजे हिंदी शॉर्ट फिल्म 'लालच' होगी रिलीज
गोरखपुर, 08 मई (हि.स.)। श्रेया मोशन पिक्चर के बैनरतले बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म 'लालच' 10 मई सुबह 7 बजे श्रेया मोशन पिक्चर यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी । फिल्म साफ सुथरी, पारिवारिक, कर्णप्रिय गीत-संगीत व बेहतरीन अनुभवी कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म है । फिल्म के माध्यम से ये दिखाने की कोशिश की गई है कि जब व्यक्ति के मन में लालच रूपी शैतान बस जाता है तो वह अपनों को भी नहीं छोड़ता है। यह बातें फिल्म निर्माता अजय कुमार श्रीवास्तव व निर्देशक कौशलेंद्र भूषण ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातें करते हुए कहीं ।
फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता अजय कुमार श्रीवास्तव व कौशलेंद्र भूषण ने कहा फिल्म का ताना-बाना कुछ इस तरह है कि जब किसी परिवार में कुल का दीपक यानी एक लड़का नहीं होता है, सिर्फ बेटियां होती हैं और उनकी शादी होने के बाद एक बाप के मन में किस तरह के खयालात आते हैं और जब बेटियां दूसरे के घर यानी पराई हो जाती हैं तो उनके मालिक यानी पतिदेव लोग किस तरीके से ससुराल के धन पर कुदृष्टि डालते हैं। और लालच के मद में चूर होकर किस तरह से साजिश अपनों से ही रचते हैं। ये बड़े ही रचनात्मक तरीके से दिखाया गया है ।
फिल्म की कहानी, इसके संवाद, कलाकारों के अभिनय, बैकग्राउंड म्यूजिक, डायरेक्शन,सिनेमैटोग्राफी,लोकेशन बहुत ही लाजवाब है। दर्शकों से आग्रह है कि आगामी रविवार को सुबह सात बजे श्रेया मोशन पिक्चर यूट्यूब चैनल पर फिल्म 'लालच' रिलीज होने जा रही है आप सभी लोग इसको देखें और हम सभी कलाकारों को प्यार व आशीर्वाद देते हुए मार्गदर्शन करें। श्रेया मोशन पिक्चर एक ऐसा बैनर है जहां नये उभरते हुए कलाकारों को अपने हुनर व कला को दिखाने का मौका देता है।
फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक कौशलेंद्र भूषण, लेखक सुनील सिंह, डीओपी राजेश कुरील, बैकग्राउंड म्यूजिक जनार्दन साहनी, गीत ख्याल गोरखपुरी, डबिंग आरती स्टूडियो, मेकअप राधेश्याम, एडिटर छोटू भाई, गायक प्रभाकर शुक्ला और फिल्म के कलाकार प्रदीप जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, दिलीप चौधरी, सुधीर सहाय श्रीवास्तव, डाली सिंह,सुरभी जान,राधिका यादव, सुनील सिंह, बेचन सिंह विशेष सहयोग बाबू भाई का रहा । कार्यक्रम में अंजू सिंह, पल्लवी, शिवकुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, सुनिक्षा श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, शेखर गोंड, सुफारी लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

