home page

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतरीं हिमांगी सखी

 | 
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतरीं हिमांगी सखी


मथुरा, 26 मई (हि.स.)। जगद्गुरु शंकराचार्य वैष्णव किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हिमांगी सखी ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी को अपना खुला समर्थन दिया है।

मंगलवार को धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचीं हिमांगी सखी ने पत्रकारों से कहा कि वह इस नवगठित डिजिटल मंच को पूरी तरह सकारात्मक दृष्टिकोण से देखती हैं। उन्होंने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी की आवाज असल में भारतवर्ष के युवाओं की आवाज है। हिमांगी सखी ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित शासन-प्रशासन से इस आंदोलन को गंभीरता से समझने की अपील की है। उन्होंने प्रतीकात्मक लहजे में कहा कि कॉकरोच यह संकेत देता है कि व्यवस्था में कहां गंदगी है और कहां सुधार या सफाई की आवश्यकता है। सरकार को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि इस आवाज को दबाने की कोशिशें नाकाम होंगी, क्योंकि कॉकरोच को जितना साफ करने का प्रयास किया जाएगा, वे संख्या में उतने ही दोगुना, चौगुना गुना ज्यादा पैदा होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार