home page

मुरादाबाद में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू

 | 
मुरादाबाद में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू


मुरादाबाद, 28 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में गुरुवार रात्रि तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे एक पखवाड़े से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। गुरुवार दोपहर जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज रात्रि में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और सुबह तक बारिश लगातार पड़ेगी।

बीते 15 दिन से जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार को सुबह तडके से हवा चलने से लग रहा था कि आज मौसम में कुछ परिवर्तन होगा लेकिन दिनभर तेज धूप से गर्मी का पारा और चढ़ गया था। रात्रि लगभग 9:30 बजे तेज आंधी चलनी शुरू हो गई और देखते ही देखते रात्रि करीब 10 बजे आसमान में बिजली की तेज गढगड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश पडनी शुरू हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल