home page

औरैया के यूनानी चिकित्सा शिविर में 65 मरीजों का हुआ परीक्षण

 | 
औरैया के यूनानी चिकित्सा शिविर में 65 मरीजों का हुआ परीक्षण


औरैया, 21 मई (हि. स.)। आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशन में गुरुवार को विकास खंड भाग्यनगर के गांव धरमपुर में राजकीय यूनानी चिकित्सालय केशमपुर द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यूनानी चिकित्सक डॉ. अनीस अहमद ने 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।

डॉ. अनीस अहमद ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को हीट वेव से बचाव, संतुलित खानपान तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक भी किया गया। चिकित्सा शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, खुजली, ब्लड प्रेशर, शुगर तथा पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित 34 पुरुष एवं 31 महिला मरीजों की जांच की गई। इसके बाद यूनानी चिकित्सा अधिकारी ने गांव में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा मोहल्लों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अनीस ने बताया कि सरकार की मंशानुरूप जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार