पेड़ पर लटका मिला प्रौढ़ का शव, परिजनाें ने लगाया हत्या का आराेप
| Mar 9, 2026, 14:58 IST
हाथरस, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई में सोमवार दोपहर बनवारी उर्फ बारी पुत्र बनी सिंह दिवाकर (55) निवासी बरामई का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनाें का आरोप है कि वारे सिंह की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

