home page

नगला मैया में पति ने फांसी लगाकर दी जान, गृहक्लेश बताया जा रहा कारण

 | 
नगला मैया में पति ने फांसी लगाकर दी जान, गृहक्लेश बताया जा रहा कारण


हाथरस, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश हाथरस सादाबाद,थाना क्षेत्र के गांव नगला मैया में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया गया कि गांव नगला मैया निवासी भजनलाल (45) पुत्र घमंडी लाल का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी विमलेश से विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी और गृहक्लेश के बाद भजनलाल ने गुरुवार सुबह फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना