home page

धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

 | 
धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव


महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

हमीरपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के नारायण गार्डन गेस्ट हाउस में दृढ़ोमर वेलफेयर सोसाइटी महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति परिवार के बच्चों ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महोत्सव में राधा-कृष्ण नृत्य, रासलीला, एकल व समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, बच्चों के खेल, महिलाओं के खेल और युवतियों की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं की कप गेम प्रतियोगिता में रुचि गुप्ता ने प्रथम और शारदा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बच्चों की इन एंड आउट गेम प्रतियोगिता में वर्तिका प्रथम और शैल्वी द्वितीय रहीं।

कार्यक्रम के संयोजक सौरभ गुप्ता तथा सहसंयोजक संध्या गुप्ता, राखी गुप्ता और राधा गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज पर्व मनाया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लोकगीतों और भजनों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण उल्लासमय बना रहा। इस मौके पर ममता गुप्ता, संध्या गुप्ता, राखी गुप्ता, राधा गुप्ता, सुधा गुप्ता, प्रभा गुप्ता, ऋचा गुप्ता, रागिनी गुप्ता, महामंत्री दीपा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता और अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता राष्ट्रवादी समेत महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। संचालन अखिलेश गुप्ता और सौरभ गुप्ता ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा