home page

ग्वालियर-बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

 | 
ग्वालियर-बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22199/22200 ग्वालियर-बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से 02 अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी कोच बढ़ाए जाएंगे I

रेलगाड़ी संख्या 22199 में ग्वालियर से 8, 15, 22 और 29 जुलाई को दो अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे तथा गाड़ी संख्या 22200 में बलरामपुर से 9, 16, 23 और 30 जुलाई को दो अतिरिक्त स्लीपर कोच शामिल किए जाएंगे I

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल