home page

गुरु जंभेश्वर विवि शिक्षक संघ का चुनाव 20 सितम्बर को

 | 
गुरु जंभेश्वर विवि शिक्षक संघ का चुनाव 20 सितम्बर को


मुरादाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद शिक्षक संघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया की तारीखें जारी कर दी हैं। सात सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 13 सितंबर को नामांकन होंगे। 14 सितंबर को नाम वापसी, 20 सितंबर को मतदान एवं मतगणना होगी। नामांकन, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना की सभी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन स्थल वर्धमान कॉलेज बिजनौर में की जाएंगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि उप्र विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुफुक्टा) की निगरानी में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव 20 सितंबर को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया गुरु जंभेश्वर विवि शिक्षक संघ के संविधान एवं निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुसार संपन्न की जाएगी। सभी महाविद्यालय के शिक्षक संघ समय सीमा के अंतर्गत आवश्यक अभिलेख व सूचनाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल